कल मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे करेंगी ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सोमवार को अजमेर में राज्यस्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में झण्डारोहण करेंगी....तय कार्यक्रम के मुताबिक राजे रविवार को सुबह अजमेर जिले के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना होंगी... रविवार को तोपदड़ा में अक्षय पात्र के केन्द्रीयकृत रसोईघर का लोकार्पण करेंगी... इसके अलावा 220 सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज से संबंधित प्रोजेक्ट उत्कर्ष और आनासागर पर बने नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगी... इसके साथ ही मुख्यमंत्री हृदय योजना के शिलान्यास सहित कई कार्यक्रमों में शिकरत करेंगी....दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री अजमेर में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी... इसके बाद वे राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में झण्डारोहण कर लोगों को संबोधित करेंगी...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।