प्रदेश में रक्षाबंधन के दिन थानों और चैकियों में महिलाएं पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधेंगी और पुलिसकर्मी उन्हें रक्षा का वचन देंगे। साथ ही रक्षाबंधन के एक दिन पहले थाना इलाके में पड़ने वाले स्कूल-कॉलेज में पुलिसकर्मी जाएंगे और बालिकाओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें मदद का भरोसा देंगे। डीजीपी मनोज भट्ट ने बताया कि इससे प्रत्येक पुलिसकर्मी को बालिकाओं और महिलाओं के प्रति सुरक्षा जिम्मेदारी का अच्छी तरह से अहसास हो। उन्होंने बताया कि इसके लिए दो दिन का आयोजन किया गया है। रक्षासूत्र व मिठाई पुलिस कर्मियों के द्वारा ले जाई जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।