कुचामन सिटी में भीषण सड़क हादसा
(India)
नागौर जिले के कुचामन सिटी मे बीती रात एक भीषण सड़क हादसे मे 4 युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक देर रात कुचामन सिटी के पांचवा-चितावा मार्ग पर दो मोटर साईकिलों की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमे दोनो मोटर साईकिले बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे मे दोनो मोटर साईकिल पर सवार पांच मे से चार युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया वंही इस हादसे के बाद एक और मोटर साईकिल जब घटनास्थल पर पहुंची तो उस पर सवार एक महिला और पुरूष भी बाईक स्लिप होने से चोटिल हो गऐ । स्थानीय निवासियो की सूचना पर कुचामन सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो घायलो को कुचामन सिटी अस्पताल लाया जंहा एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया साथ ही चारो मृतको के शव कुचामन सिटी अस्पताल की मोर्चरी लाऐ गऐ । पुलिस को शुरूआती जांच मे पता चला हे कि एक मोटरसाईकिल पर हैडलाईट ही नही थी जिससे कि दूसरी मोटर साईकिल उससे टकरा गई । मामले की गंभीरता को देखकर एएसपी ज्ञानचंद भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि चारो मृतको की शिनाख्त हो गई है जिनमे से दो कुकनवाली,एक पांचवा और एक पदमपुरा का निवासी था....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।