हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी के विश्वविख्यात मेले में खोया-पाया केंद्र पर लगाये हाइड्रोजन के गुब्बारे में विस्फोट होने से 30 लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीक के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां से 9 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मेले में नोहर रिलीफ सोसायटी की धर्मशाला पर लगाया गया हाइड्रोजन गुब्बारे में दोबारा गैस भरते समय विस्फोट हो गया। विस्फोट में घायल हुए लोगों को तुरंत नोहर और भादरा के अस्पताल में ले जाया गया जहां से 9 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ रैफर कर दिया गया,,,, जिला चिकित्सालय से 2 गंभीर रूप से घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया,,, बाकि 7 घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है,,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।