जयपुर में देर रात फिर एक बडा हादसा हो गया,,,दरसल सामोद वीर हनुमान मंदिर जा रहे पदयात्रियों को तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने कुचल दिया ,,,टक्कर के बाद बस एक ट्रेक्टर ट्रॉली से भी जा टकराई ,,,हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब डेढ दर्जन लोग घायल हो गए ,,,पुलिस ने घायलों को सवाईमानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया ,,,जहां करीब 10लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है ,,,घटना के बाद परिजन गुस्से में है ,,,परिजनों ने रोडवेज बस चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का भी आरोप लगाया है ,,,फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।