बेगूसराय में चार अपराधी गिरफ्तार
(India)
बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर खतरनाक हथियारों के साथ कुख्यात अपराधी अनोज कुमार सहित तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेगूसराय एस पी को सूचना मिली थी की बेगूसराय के बिशनपुर में कई अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने बिशनपुर में धाबा बोल दिया। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया । पुलिस को संदेह है की गिरफ्तार अपराधी अनोज कुमार का जिले के चर्चित तिहरे हत्याकांड जिसमे पति पत्नी सहित उनके दो बर्षिय पुत्र की निर्मम ह्त्या में हाथ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।