शातिर अपराधी करतार सिंह गिरफ्तार
(India)
दरभंगा पुलिस ने बिहार के एक बड़े शातिर अपराधी करतार सिंह को गिरफ्तार किया है। इस की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर मब्बी बस स्टॉप से हुई है। इस के पास से पुलिस ने दो कार्बाइन, एक देशी कट्टा 165 राउंड 9 एमएम की गोली सहित भारी मात्रा में अन्य हथियार और चाकू आदि भी बरामद किया है। यह जिला कस्तवार जम्मूकश्मीर का रहने वाला है। और कई दशको से बिहार में आपराधिक गतिविधि में सक्रिय था। दरभंगा में इसके खिलाफ हत्या और अपराध के दस मामले दर्ज थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।