प्रेमी ने महिला की बच्ची की हत्या की
(India)
कोडरमा में एक महिला के प्रेमी ने महिला के चार साल की मासूम बच्ची हत्या कर दी है। हत्या कर बच्ची का शव घर में ही छोडकर प्रेमी फरार हो गया है । फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है । दरअसल ललिता नाम की यह महिला अपने पति की मौत के बाद अपने प्रेमी राजा के साथ झुमरीतिलैया के झल्पो में एक किराये के मकान में कुछ दिनों से रह रही थी और लगातार प्रेमी के साथ उस महिला का विवाद होता रहता था महिला के अनुसार बीती रात उसके प्रेमी राजा उसकी बच्ची की हत्या कर भाग गया है । वहीं घटना के वक्त घर में मौजूद मृत बच्ची के भाई ने बताया कि राजा नाम के शख्स ने उसकी बहन को मार डाला है । फिलहाल तिलैया पुलिस कार्रवाई में जुट गई है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।