कोटा ग्रामीण के अयाना थाना इलाके में किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले आया थाने में मामला दर्ज होने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित किशोरी अपने पिता के साथ कोटा चाइल्ड लाईन संस्थान में पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। इसके बाद चाइल्ड लाईन ने भी अयाना थाने से संपर्क किया। चाइल्ड लाईन का भी आरोप है कि गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस अब कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। फिलहाल पीड़िता चाइल्ड लाईन की शरण में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।