पर्यटन पर राजस्थान और भूटान मिलकर काम करेंगे-राजे
(India)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि उनकी भूटान यात्रा सफल रही है और इसके सार्थक परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है... मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भूटान की चार दिवसीय यात्रा के बाद स्वदेश लौटने के बाद यह बात कही....राजे ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान और भूटान दोनों मिलकर काम करेंगे..मुख्यमंत्री ने कहा कि भूटान एक छोटा और भारत का मित्र राष्ट्र है। इस सफल यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में और ज्यादा मदद मिलेगी...गौरतलब है कि मुख्यमंत्री 25 से 28 अगस्त तक भूटान की राजधानी थिम्फू में हुए माउण्टेन ईकोज लिटरेचर फेस्टीवल में शिरकत करने के बाद स्वदेश लौटी हैं....राजे के साथ पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर ’दीपा‘, पर्यटन सचिव रोली सिंह और कई आला अधिकारी भी दौरे पर साथ रहे...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।