जैविक खेती कर रहे किसानों से मिले सैनी
(India)
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी बुधवार को एक दिवसीय सीकर दौरे पर रहे। मंत्री प्रभुलाल सैनी के यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री सैनी ने इसके बाद जिले के जैविक खेती कर रहे किसानों के खेतों का भ्रमण किया ओर किसानों द्वारा की जा रही जैविक खेती को देखा इस दोरान कृषि विभाग के अधिकारी भी मोजूद रहे, जैविक खेती कर रहे किसानों ने कृषि मंत्री सैनी को जैविक खेती से होने वाले फायदो की भी जानकारी दी। इस अवसर कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा की पूरे प्रदेश को जैविक खेती मे पहले नम्बर पर लाना उनका लक्ष्य है जिसके लिये वे लगातार प्रयास कर रहे है। कृषि मंत्री सैनी ने इसके बाद सर्किट हाउस मे कृषि विभाग के अधिकारियो की बैठक भी ली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।