उदयपुर में आरएसएस नेताओं का जमावड़ा
(India)
उदयपुर स्थित प्रताप गौरव केंद्र में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी अपने वार्षिक और रणनीतिक चिंतन के लिये जमा हुए है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के नेतृत्व में 8 और 9 सितम्बर को राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में संभावित तौर पर गौरक्षा, दलित प्रकरण, प्रधानमंत्री के बयान, विदेश नीति में हो रहे बदलाव, आतंकवाद, पाकिस्तान और चीन से भारत के रिश्तों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। रविवार को मोहन भागवत उदयपुर पहुंचे थे उसके बाद से वे प्रताप गौरव केन्द्र में सर कार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी और सह सर कार्यवाही सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबोले, डॉं कृष्ण गोपाल और वी, भागय्या के साथ बैठके कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।