कैदियों की पेशी में 6 फीसदी का इजाफा हुआ
(India)
राज्य की जेलों में बंद कैदियों की पेशी में 6 फीसदी का ईजाफा हुआ है.. पहले जेलों में पेशियां 56 फीसदी तक हो रही थी जो अब 62 फीसदी तक पहुंच चुकी हैं... यह जानकारी गृहमंत्री कटारिया ने जेल विभाग की समीक्षा बैठक के बाद दी....विभाग का लक्ष्य जेलों में पेशियों की परसेन्टेज 70 फीसदी तक लाना है.... जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए ज्यादातर बैरक्स निर्माणाधीन हैं... आने वाले 2 से 3 महीने में ज्यादातर बैरक्स उपलब्ध हो जाएंगे... कटारिया ने बताया कि जेलें शिफ्ट करने के मामले में कुछ नीतिगत निर्णय बाकि है.... पुरानी जेलों की जमीन की नीलामी का इन्तजार है ताकि नई जेलों का काम एजेन्सियों को दिया जा सके... निर्णय के बाद 3-4 महीनों में काम शुरू हो जाएगा...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।