मां ने ही की थी 4 महीने की माही की हत्या
(India)
राजधानी की नॉर्थ पुलिस ने शास्त्री नगर थाना इलाके में 4 महीने की मासूम बालिका माही की हत्या का खुलासा किया है,,, पुलिस ने हत्या के आरोप में बालिकी की मां को गिरफ्तार किया है,,, डीसीपी नॉर्थ अंशुमन भोमिया ने बताया कि बीते 26 अगस्त को शास्त्री नगर इलाके में बालिका की हत्या की गई थी,,,बालिका की तलाश में जुटे परिजनों ने बालिका का शव छत पर रखे एसी के कवर से बरामद किया था,,, पुलिस ने साइबर विशेषज्ञों और एफएसएल टीम की सहायता से जांच को आगे बढ़ाते हुए बालिका की हत्या के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है,,, पुलिस की माने तो मां ने लड़के की चाह में अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया,,, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।