आसींद उपखंड की मोटरास पंचायत के हटिंग जी का खेड़ा का देवीलाल गुर्जर शाम को अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। लेकिन देर रात को अपने ही घर के सामने गंभीर रुप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसके चलते परिजन एकदम सकते में आ गए और घायल अवस्था में आसीन्द चिकित्सालय लेकर आए तो रास्ते में ही देवीलाल ने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलने पर बदनौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं परिजनों ने अनुसार देवी लाल की हत्या की गई है। वहीं सूचना मिलने पर आसींद विधायक रामलाल गुर्जर आसींद चिकिसालय पहुंचे और चिकित्सकों से बात कर मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करवाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।