महिला ने शराब के नशे में खुद को चाकू मारे
(India)

सीकर रेलवे स्टेशन के पास एक घुमंतु जाति की गर्भवति महिला द्वारा शराब के नशे में खुद पर ही चाकू से वार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चाकू के वार से गम्भीर रुप से घायल हुई महिला को पहले तो सीकर के एस के अस्पताल मे लाया गया। लेकिन महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है। जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमंतु जाति की इस गर्भवती महिला ने शराब के नशे मे अपने उपर ही चाकू के कई वार कर लिये। वही जी आर पी पुलिस महिला के पति से भी पूछताछ करने मे जुटी है जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।