फरार कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल को लेकर एक बार फिर पुलिस उलझन में है। शिकंजा कसता देख पहले जहां गैंगस्टर आनंदपाल के दुबई भागने की संभावना जताई जा रही थी वहीं एक बार फिर पुलिस को आंनदपाल के जोधपुर में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसओजी के साथ ही नागौर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर पुलिस की संयुक्त टीमों ने फलौदी गांव में दबिश दी। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ आनंदपाल तो नहीं लगा लेकिन पुलिस ने मौके से 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।