भाजपा के कद्दावर विधायक घनश्याम तिवारी ने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का संगठन ध्वस्त हो गया है और संगठन नाम की कोई चीज नहीं बची है। अपने भरतपुर दौरे के दौरान दीनदयाल वाहनी के आयोजित सम्मेलन से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को जयपुर में दीनदायल उपाध्याय के शताब्दी दिवस को संकल्प दिवस रूप में मनाया जाएगा। इसमें संगठन की मजबूती और संघर्ष की शपथ ली जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।