राजदेव रंजन हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू
(India)
बिहार में सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी। सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। जिसके बाद शनिवार को स्थानीय पुलिस ने इस केस से जुड़े सारे दस्तावेज सीबीआई के हवाले कर दिए। इस मामले में बाहुबली नेता और माफिया शहाबुद्दीन का नाम आ रहा था। सीबीआई की टीम इस मामले की जांच लिए सीवान में ही कैंप कर रही है। इस टीम में सीबीआई के आठ अधिकारी शामिल हैं। यह टीम इस मामले की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सोमवार को सीबीआई मुख्यालय भेजेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।