एटीएम से ठगी करने वाले दो जने गिरफ्तार
(India)
अजमेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पीएनबी बैंक के एटीएम से ठगी करने वाले दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 20 से अधिक फर्जी एटीएम कार्ड, गलत नंबर प्लेट लगी कार बरामद की है। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर परिवादी अशोक कुमार रुपए निकाल रहे थे। इसी दौरान आए वीरेंद्र सिंह और प्रताप सिंह ने एटीएम में गड़बड़ी बताते हुए अशोक से उसका कार्ड लिया और बदल दिया। अशोक को शक हुआ तो उसने शोर मचाया इतने में दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर कोतवाली क्षेत्र से हिसार निवासी वीरेंद्र और प्रताप को पकड़ लिया। कोतवाली सीईओ ने बताया कि आरोपियों से 20 फर्जी एटीएम कार्ड सहित कार बरामद की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।