गहलोत के आवास पर जुटे कांग्रेस नेता
(India)
राजस्थान में कांग्रेस की डिनर पर डिप्लोमेसी चर्चा जोरों पर है। पार्टी ने अपने नेताओं से अनौपचारिक चर्चा के लिए डिनर की शुरूआत की है। इसी कडी में आज पहला डिनर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुआ। जिसमें कांग्रेस के प्रदेशप्रभारी गुरूदास कामत, सह प्रभारी मिर्जा ईरशाद बेग, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह,नमोनारायण मीणा, लालचंद कटारिया, महादेव सिंह खंडेला, पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह, डॉ चंद्रभान, बी डी कल्ला, डॉ गिरिजा व्यास समेत पार्टी के तमाम बडे नेता शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशप्रभारी गुरदास कामत में गुजरात में ये प्रयोग किया था। जिसके बाद राजस्थान में भी इसे शुरू किया गया है३

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।