बीकानेर में केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना पर दिए गए विरोधी बयान का बीकानेर में विरोध देखने को मिला....जहां एबीवीपी के कार्यकर्ता दिनेश ओझा ने अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंक दी और वहां से भागने लगा....तभी पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया...इस दौरान पुलिस ने पास में जमा भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और उसके बाद केजरीवाल के एस्कॉर्ट को बीकानेर के रेलवे स्टेशन की ओर रवाना किया...गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंकर सेवदा के मां के निधन की बैठक में शामिल होने बीकानेर आए थे....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।