प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का समापन आज
(India)
भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा दिन है...आज सुबह के सत्र में प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कार्य समिति सदस्यों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की....सत्र में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और कई विभागों के कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे...इस सत्र में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे मिल सकें इस पर विचार विमर्श किया गया....इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग सदस्यों से सुझाव लिए गए....इस सत्र के बाद दोपहर में समापन सत्र आयोजित होगा....जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे संबोधित करेगी....समापन सत्र में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री राजे होटल लीला में रात्रि विश्राम करेंगी....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।