कल जैसलमेर दौरे पर सीएम राजे
(India)
केन्द्रीय गृहमंत्री एवं जम्मू कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की आगामी 6 व 7 अक्टूबर को जिले की यात्रा प्रस्तावित है। इसको लेकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी आगामी 6 व 7 अक्टूबर को जिले के दौरे पर रहेगी। प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से 6 अक्टूबर को दोपहर साढे तीन बजे उदयपुर से रवाना होकर शाम 4 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचेगी। उसके बाद एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा तनोट के लिए प्रस्थान कर तनोट पहुंचेगी यहां तनोट माता के दर्षन और पूजा अर्चना कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगी। उनका रात्रि विश्राम तनोट में रहेगा। मुख्यमंत्री राजे 7 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर जैसलमेर पहुंचेगी और बार्डर स्टेटस् की मीटिंग में भाग लेगी.... शाम 4 बजे हेलीकाप्टर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।