लोक परिहवन बस सेवा के खिलाफ रोडवेज कर्मी हड़ताल पर
(India)

राजस्थान में शुरू की गई लोक परिहवन बस सेवा सरकार के गले की फांस बन गई है। सरकार ने एक साल पहले प्राइवेट बस आॅपरेटरों को लोकपरिवहन सेवा के नाम पर परमिट दिए थे। तभी से प्रदेश में रोडवेज कर्मचारी इसका विरोध कर रहे है। सरकार ने जनता की सहुलियत के लिए इसे शुरू किया था। जनता को सहुलियत मिलना तो दूर इस सेवा के चलते यात्रियों के लिए मुसीबत खडी हो गई। गुरूवार सुबह से ही प्रदेशभर में रोडवेज बसों का चक्का जाम हो गया। जिसके चलते यात्रियों की मुसीबत बनी हुई है। इसके बाद परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में रोडवेज श्रमिक संगठनों की बैठक भी हुई, लेकिन वो बेनतीजा निकली। इसके बाद परिवहन मंत्री यूनुस खान जयपुर पहुंचे.. परिवहन मंत्री के साथ रोडवेज की सभी 6 यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई...परिवहन भवन में चल रही बैठक में परिहवन मंत्री के अलावा परिवहन आयुक्त शैलेंद्र अग्रवाल, रोडवेज एमडी राजेश यादव भी मौजूद थे.....बैठक देर रात तक जारी रही,...लेकिन बेनतीजा रही ........वही आज भी इस मुद्दे पर बैठक होगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।