मुनाबाव बोर्डर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह
(India)
बाड़मेर गृहमंत्री राजनाथसिंह आज सुबह जैसलमेर से मुनाबाव बोर्डर पहुंचे। उनके साथ गृहराज्यमंत्री किरण रिजूजू भी रहे। राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने उनकी अगुवानी की। केन्द्रीय गृहमंत्री पश्चिमी सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद जवानों से रूबरू हुए गृहमंत्री राजनाथसिंह ने यहां जवानों की हौंसला अफजाही करने के साथ ही मुनाबाव सीमा चैकी पर जवानों और अधिकरियों से उनके हालचाल जाने....उन्होंने पश्चिमी सीमा सहित पूरे देश में सुरक्षा इंतजाम को मजबूत बताते हुए कहा कि भारत विश्व के मजबूत राष्ट्रों में से है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।