दादा-पोते की गोली मारकर हत्या
(India)
बेगूसराय मंे उस वक्त सनसनी फैल गई जब दादा और पोते की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना एफ सी आई थाना क्षेत्र के सुददी स्थान बीहट की है । मरने वाले दोनो लोग अपने एक रिश्तेदार के यहां आए हुए थे और छत पर सोये हुए थे इसी बीच दोनो की गोली मारकर हत्या कर दी गई । दोनो मृतक पश्चिम बंगाल के जिला दिनाजपुर जिला के बिक्रम थाना क्षेत्र के धनकौला गाँव के रहने वाले थे। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । वही पुलिस पूरे मामले की जाँच मे जुट गई है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।