औरंगाबाद में पारिवारिक रिश्तों को आज उस वक्त एक बार फिर से शर्मसार होना पड़ गया जब दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को जलाकर मार डाला। घटना नगर थाना क्षेत्र के महुआ शहीद इलाके की है । मृतका के परिजनों ने बताया कि अक्सर बतौर दहेज पैसों और जेवर की मांग ससुराल पक्ष की ओर से की जाती थी ......जिसकी शिकायत मृतका बराबर उनसे किया करती थी ।इस बीच परिजनों के बयान के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुये तीन आरोपियों को धर दबोचा है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।