अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला भव्य और आकर्षक भरे, इसके लिए प्रशासन और नगर पालिका ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने मेले की तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने मेले के दौरान पानी, बिजली की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए और यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। प्रति वर्ष मेला मैदान के बाहर लगने वाली दुकानें इस बार नहीं लगंेगी। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने कहा कि मेला भव्य और आकर्षक होगा। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।