राजस्थान की जेलों में भी सुरक्षा कड़ी की गई
(India)
भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी आंतकियों की फरारी के बाद राजस्थान की जेलों में भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिये गये है। केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार जयपुर की सेंट्रल जेल में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है। जयपुर जेल अधीक्षक शंकर सिंह ने बताया कि जेल के भीतर और बाहर की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। वहीं जेल में लाए जाने वाले सामान की भी सघन जांच हो रही है। जेल की सुरक्षा में आरएसी और स्थानीय पुलिस के जवान हथियारों सहित तैनात है। गौरतलब है कि भोपाल सेंट्रल जेल से 8 आतंकियों के फरार होने की घटना के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर जेलों में सुरक्षा व्यवस्था कडी करने के निर्देश जारी किए है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।