प्रेम-प्रसंग के कारण हत्या
(India)
धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के सब्जी गली मौहल्ले में एक युवक की प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। मामले को लेकर युवक की पत्नी ने मृतक की प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी बताया कि वह बसईनबाब कस्बे की रहने वाली है। उसके पड़ोस में रहने वाली महिला से उसके पति के लंबे समय से संबंध थे। अवैध सम्बन्धों को लेकर कई वार परिवार में कलह भी हुई। उसने बताया कि बीती रात को उस महिला का मृतक के मोबाइल पर फोन आया था। और इसके बाद मृतक घर से 50 हजार रूपये लेकर धौलपुर के लिए निकल गया। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर डॉ. मंगल सिंह चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वही मृतक की पत्नी द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमिका की तलाश शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।