विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले की शुरूआत
(India)
पशु पालन विभाग की ओर से झंडा चैकी के साथ अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की शुरूआत हो चुकी है। पुष्कर मेला क्षेत्र के रेतीले धोरे सालभर सुने पड़े रहने के बाद अब धीरे धीरे आबाद होने लगे है। जिसके चलते मेला क्षेत्र में पशुपालकों ने अपने ऊंट और घोड़े के साथ दड़ो में डेरे जमाना शुरू कर दिया है। पशुपालक दड़ो में टेंट लगाकर अपनी जगह को रोक रहे है। मेला क्षेत्र में झूले और सर्कस वालो ने भी अपना डेरा जमा लिया है, तो अस्थाई दुकाने भी सज गई है। पुष्कर नगर पालिका ने मेला क्षेत्र में साफ सफाई को लेकर चाक चैबंद व्यवस्था की है। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक फतेह सिंह गौड़ ने बताया कि इस बार पर्यटकों और पशुपालकों के लिए सौ से ज्यादा अस्थाई शौचालय बनाये गये है। वहीं पशुपालन विभाग और जलदाय विभाग ने बिजली और पानी की व्यवस्था कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।