केरल से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने पुलिस व्यवस्था पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक रेप विक्टिम महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पति के दोस्तों द्वारा रेप का शिकार होने के बाद जब वो मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची तो वहां उससे बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछे गए। महिला के मुताबिक पुलिस अफसर ने पूछा कि रेप के दौरान तुम्हें किस शख्स के साथ सबसे ज्यादा मजा आया। महिला के साथ हुए इस शर्मनाक सलूक की जानकारी मीडिया को डबिंग आर्टिस्ट भाग्यलक्ष्मी ने दी है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पुलिस ने न सिर्फ रेप पीड़िता से आपत्तिजनक सवाल किए बल्कि उसपर केस रजिस्टर्ड न कराने का भी दबाव बनाया। भाग्यलक्ष्मी ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि विक्टिम ने रेप के चारों आरोपियों के नाम बताए हैं और पुलिस के ऐसे बर्ताव की वजह ये है कि चारों में से एक राजनीतिक पार्टी का नेता है। हालांकि, भाग्यलक्ष्मी ने पुलिस स्टेशन और विक्टिम का नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे विक्टिम की जान को खतरा हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।