नोट बंद करने का सोने और रियल एस्टेट ट्रांसएक्शन पर असर
(India)
कालाधन पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार के मंगलवार को आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के बाद सोने के दाम में उछाल आया है, मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 4000 रुपये का इजाफा हुआ है... सोने के नए रेट सुबह 11 बजे मार्केट खुलने के बाद आएंगे। एक्सपर्ट का कहना है कि मोदी सरकार का ये फैसला सोने और रियल एस्टेट ट्रांसएक्शन पर असर जरूर डालेगा.. यूपी और पंजाब में चुनाव नजदीक हैं... कैंपेनिंग के लिए राजनीतिक पार्टियां खूब पैसा बहा रही हैं. माना जा रहा है कि मोदी सरकार का ये फैसला राजनीतिक पार्टियों के चुनाव में खर्च को भी प्रभावित करेगा। एक्सपर्ट की मानें, तो ये कालाधन ज्यादातर सोने या रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के रूप में है... कालेधन पर 2012 में प्रकाशित वित्त मंत्रालय के श्वेत पत्र में यह कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में रियल एस्टेट कुल जीडीपी का 11 फीसदी शेयर करता है.....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।