किसानों के पास खाद खरीदने के लिए नए नोट नहीं
(India)
नोटबंदी के बाद से राजस्थान के सहकारिता विभाग की नींद उडी हुई है,,,,दरअसल विभाग ने फसली खाद का बफर स्टॉक कर लिया है लेकिन किसानों के पास खरीदने के लिए नए नोट नहीं हैं,,,, सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने बताया कि राज्य के केन्द्रीय सहकारी बैंकों में पुराने नोट स्वीकार करने की छूट 9 से 14 नवंबर तक थी जो आरबीआई ने बंद कर दी है,,,, डीएपी खाद का 56 हजार मैट्रिक टन और यूरिया खाद का 1 लाख 60 हजार टन स्टॉक राजफैड के पास पडा है,,,, पुराने नोट बंद होने से किसानों को रबी सीजन में खाद खरीद के लाले पड़ गए हैं,,,, गांवों में इसके चलते हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे है,,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।