लापता बच्ची को दो घंटे में ढूंढ निकाला
(India)
दक्षिण पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में तीन साल की लापता बच्ची को पुलिसकर्मियों ने दो घंटे में ढूंढ निकाला। इस काम में पुलिसकर्मियों ने स्थानी लोगों की भी सहायता ली। ईस्ट आफ कैलाश के सेरा मोहल्ला निवासी जुबेर की तीन साल की इकलौती बेटी अल्बिया बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। जुबेर पेशे से इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करते हैं। करीब छह बजे शाम को बच्ची घर से लापता मिली। परिजनों की सूचना पर डिवीजन अफसर एसआई मनोज कुमार की टीम ने बच्ची को तलाशने में जुट गई। एसआई ने बच्ची की फोटो थाने एवं जिले के व्हाट्स अप ग्रुप में भेजा। इसके अलावा इलाके में उन्होंने युवाओं का व्हाट्स अप ग्रुप बनाया हुआ था उसमें भी बच्ची की फोटो भेजी गई। दो घंटे की मेहनत के बाद रात करीब नौ बजे कुछ लोगों ने शीतला माता मंदिर के पास बच्ची को रोते हुए पाया और उसे पहचान लिया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।