क्रिकेटर युवराज सिंह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शादी का कार्ड देने संसद पहुंचे हैं। युवराज अपनी मां के साथ नरेंद्र मोदी को कार्ड देने गए हैं। बता दें कि इसी 30 को युवराज और उनकी मंगेतर हेजल कीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। पिछले साल 11 नवंबर को युवराज और हेजल ने बाली में सगाई की थी। पहले 30 नवबंर को पंजाबी रीति रिवाज से युवराज और हेजल चंडीगढ़ में शादी करेंगे। उसके बाद गोवा में हिन्दू रीति रिवाज से 2 दिसंबर को शादी होगी। दोनों रीति रिवाज से शादी के बाद 5 और 7 दिसंबर को दिल्ली में संगीत और रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। संगीत का कार्यक्रम छत्तरपुर के करीब फार्म हाउस में होगा और रिसेप्शन सिटी होटल में होगा। युवराज की शादी का कार्ड बड़े ही दिलचस्प अंदाज में डिजाइन किया गया है। उनकी शादी के कार्ड को कार्टून और इलस्ट्रेशन के रूप में डिजाइन किया गया है। साथ ही उनकी शादी को एक थीम भी दिया गया है। क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी का थीम है श्युवराज-हेजल प्रीमियर लीगश्।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।