भाई-बहन ने स्कैनर से छापे नकली नोट
(India)
पंजाब के मोहाली में 2000 के नकली नोटों का एक ऐसा रैकेट पकड़ा गया है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। मोहाली में 21 साल के बीटेक स्टूडेंट्स अभिनव वर्मा और उसकी 20 साल की कजिन विशाखा वर्मा ने एक स्कैनर के जरिए करीब 3 करोड़ कीमत के 2000 के नकली नोट छाप लिए। क्योंकि लोगों को नए नोट की पहचान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी इसलिए इन दोनों ने करीब 2 करोड़ के नोट मार्किट में चला भी दिए। मोहाली में सामने आया 2000 के नकली नोट छापने और मार्केट में चला देना का देश का अब तक का सबसे बड़ा मामला है। अभिनव और विशाखा ने सिर्फ एक कंप्यूटर और एक स्कैनर के जरिए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने न सिर्फ नोट छापे बल्कि लोगों से पुराने नोट लेकर उन्हें नकली नोट दिए जिसके बल्दे में 30ः कमीशन भी लिया। मान लीजिए एक करोड़ की ब्लैकमनी (500-1000) के नोट व्हाइट करना है तो ये दूसरी पार्टी को 70 लाख ही देते थे। ये दोनों 1 करोड़ के असली नोट देकर 70 लाख के नकली नोट पकड़ा देते थे। ये लोग 2000 के नोटों की गड्डियों में ऊपर के दो नोट असली रखते थे जिससे किसी को भी शक न हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।