निकाय और पंचायती राज उपचुनावों का परिणाज आज शुरू
(India)
राज्य में नगरीय निकाय और पंचायती राज के लिए विभिन्न उपचुनावों के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। प्रारंभिक परिणामों में शुरू में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत ज्यादा थी, लेकिन अब भाजपा आगे निकल गई है। दोनों नगर निगम के वार्डों के उपचुनावों में भाजपा जीती है। सभी परिणाम दोपहर 2 बजे तक आने की संभावना है। असल में राज्य में 10 जिलों में 2 नगर निगम, एक नगर परिषद और 8 नगर पालिकाओं के 11 वार्डों में उपचुनाव आयोजित किए गए थे। इनके अलावा जिला परिषद सदस्यों के 3 पद, उप प्रधान का एक पद, पंचायत समिति सदस्यों के 23 पद, सरपंचों के 39 पद, उपसरपंचों के 26 पद और पंचों के 300 पदों के लिए भी उपचुनाव कराए गए थे। सभी पदों के लिए मतदान 29 नवंबर को हुआ था। आज मतगणना शुरू हो गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।