दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में गुरुवार शाम को एक नवजात बच्ची मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। बच्ची महज 2 दिन की है, कोई उसे खुले में छोड़कर भाग गया। डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शाम चार बजे सूचना मिली थी कि इंद्रपुरी टोडापुर स्थित शनि मंदिर के पास बच्ची को छोड़कर कोई चला गया है। मंदिर के पुजारी और वहां काम कर रहे लोगों से इसकी सूचना मिली। पुलिस ने बच्ची को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि बच्ची स्वस्थ्य है और वह दूध पी रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।