दिल्ली में 13 साल की किशोरी से गैंगरेप
(India)
दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में 13 साल की किशोरी से गैंगरेप की घटना सामने आई है। वारदात मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है 13 साल की किशोरी उत्तमनगर इलाके में रहती है, मंगलवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इस दौरान वह अपने 17 साल के दोस्त और 18 साल के एक अन्य लड़के साहिल के साथ उत्तमनगर में ही स्पा में गई, इस दौरान इन लोगों ने वहां पार्टी की। किशोरी का आरोप है कि इस दौरान उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया गया। जिससे वह बेसुध हो गई, फिर उसे उत्तमनगर में ही दोनों लोग बेसुध छोड़कर भाग गए। इस दौरान किशोरी की बहन ने पुलिस को फोन किया कि उनकी बहन घर नहीं आई है, जब किशोरी घर पहुंची तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बुधवार देर शाम को नाबालिग बॉयफ्रेंड और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।