राजस्थान सरकार ने बजट के लिए आमजन से ऑनलाइन सुझाव मांगे
(India)
राजस्थान सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट में अब आम जनता भी भागीदार होगी। सरकार ने बजट के संबंध में आमजन से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की वित्त विभाग की वेबसाइट पर एक लिंक डाला गया है जिसमें आमजन से आगामी बजट के लिए सीधे सुझाव मांगे गए हैं। आमजन को यह सुझाव संबंधित लिंक में जाकर अपनी तमाम जानकारी के साथ अधिकतम पांच सौ शब्दों की सीमा में अपने सुझाव राज्य सरकार को भेजने होंगे। इन सुझावों में आमजन अपने क्षेत्र की जरुरत और समस्या के बारे में भी राज्य सरकार को अवगत कराकर निदान की मांग कर सकेंगे। आमजन से प्राप्त सुझाव की एक रिपोर्ट वित्त विभाग की ओर से तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी और इन सुझावों में से प्रमुख को राज्य सरकार के आगामी वर्ष के बजट में स्थान दिया जा सकेगा। राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2016-17 में भी बजट के लिए आमजन से वित्त विभाग के माध्यम से ऑनलाइन सुझाव मांगे गए थे। इन सुझावों के आधार पर तैयार रिपोर्ट से कुछ प्रस्ताव राज्य बजट में शामिल किए गए थे। इसमें स्किल डवलपमेंट और आईटीआई के विस्तार जैसे सुझाव प्रमुख रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।