दिल्ली मेट्रो में कुल्हाड़ी लेकर चढ़ी महिला
(India)
दिल्ली मेट्रो में एक महिला कुल्हाड़ी लेकर चढ़ गई और उसने पास बैठी एक महिला पर हमला भी कर दिया। जिस महिला ने हमला किया वह 65 साल की है और उसका नाम एम दत्ता है। वह गुड़गांव की रहने वाली है और हौजखास मेट्रो स्टेशन से चढ़ी थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि उसका पास बैठी एक महिला से सीट को लेकर झगड़ा हो गया था। उस बात पर उसने कुल्हाड़ी निकाली और हमला कर दिया। हालांक, वहां मौजूद लोगों ने किसी अनहोनी के होने से पहले ही उसे रोक लिया। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (ब्प्ैथ्) ने अपने उस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया जिसकी ड्यूटी के वक्त वह महिला कुल्हाड़ी लेकर मेट्रो में चढ़ने में कामयाब हो गई। उसपर कर्तव्य की उपेक्षा का आरोप लगा है। वहीं उस कर्मचारी का कहना है कि एक्स रे मशीन में कुल्हाड़ी दिख गई थी। वह उसे बाहर निकलवा भी रहा था लेकिन महिला ने कहा कि वह गरीब है और चिनाई का काम करती है और वह उसका हथियार है। हालांकि, आगे जांच का आदेश दे दिया गया है। गौरतलब है कि 19 अगस्त को भी मेट्रो की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। तब नकदी जमा कर्मचारी (कलेक्शन एजंट) दिल्ली मेट्रो रेल निगम के 50 लाख रुपए लेकर चंपत हो गया था। यह राशि उसे एक बैंक में जमा करानी थी जिसने उसे काम पर रखा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।