चुनाव आयोग ने राजस्थान सामाजिक न्याय मंच सहित प्रदेश की 12 राजनीतिक पार्टियों की मान्यता रद्द कर दी है....इन पार्टियों के बैनर तले दस साल के दौरान हुए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में एक भी प्रत्याशी ने चुनाव नहीं लड़ा था... यह दल अब भविष्य में नहीं लड़ सकेंगे....चुनाव आयोग ने देशभर की रजिस्टर्ड 255 पार्टियों की मान्यता को समाप्त किया है....उनकी सूची में प्रदेश की भी 12 पार्टियां शामिल है....आयोग ने इन राजनीतिक दलों की सूचना केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को भेज दी है। चुनाव आयोग के अनुसार इन पार्टियों की मान्यता प्रदेश निर्वाचन कार्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार वर्ष 2005 से इन राजनीतिक दलों ने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है और ये महज कागजी पार्टियां होकर रह गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।