बक्सर में कैदियों के पास आपत्तिजनक सामान होने की गुप्त सूचना पर बक्सर सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी। बक्सर एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में घंटो चली छापेमारी में सभी कैदियों के वार्डो को खंगाला गया। छापेमारी से कैदियों में हड़कंप का माहौल रहा। इस दौरान कैदियों से गहन पूछताछ भी की गयी। हांलाकि इस दौरान कैदियों के पास से किसी तरह की कोई आपत्तिजनक चीज बरामद होने की सुचना नही है। एसडीओ ने बताया कि रूटीन चेकिंग के तहत छापेमारी की गयी है जिसमे बीडीओ, सीईओ और कई थानों के थानेदार भी शामिल थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।