राजस्थान में हुए 1055 करोड़ रुपए के सिंडीकेट बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है...मामले के मास्टर माइंड और सीए भरत बंब के 50 बैंक खातों सहित 118 करोड़ रु. की कुल 50 संपत्तियां कुर्क की गई हैं....इनमें से 39 अकेले जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क में हैं...इनके अलावा उदयपुर में पांच फ्लैट और छह ऑफिस भी हैं....साथ ही पचास बैंक खातों में 13 करोड़ रुपए मिले हैं.....वहीं सीबीआई ने साफ संकेत दिए हैं कि इस मामले में उदयपुर और जयपुर के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी। इसी के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जयपुर, उदयपुर सहित बंब की प्रोपर्टी कुर्की में जुटा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।