बेगूसराय में लोगों ने चोर को पीटा
(India)
बेगूसराय में एक चोर की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी जब वो एक ज्वैलर की दूकान से चोरी करने का प्रयास कर रहा था। गौरतलब है कि नगर थाने में ज्वैलर की दुकान पर एक चोर अपने साथी के साथ आया और दुकानदार को कुछ दिखाने को कहा, जब दुकानदार का ध्यान अलग था तभी उक्त आरोपी ने झुमका चुराने की कोशिश की। तभी लोगों ने चोर को पकड़ा लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जबकि उसका साथी फरार हो गया। नगर थाना पुलिस उसे पकड़कर ले गयी और पूछताछ की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।