झारखंड सरकार ने बूटी कांड की सीबीआइ जांच की अनुशंसा कर दी। बूटी बस्ती में 16 दिसंबर को रामटहल चैधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. शव को जला भी दिया गया था. अभी तक मामले की जांच रांची पुलिस कर रही थी. जांच में पुलिस को दुष्कर्म व हत्या के मामले में किसी की संलिप्तता के साक्ष्य नहीं मिले. पुलिस अपराधी तक पहुंच ही नहीं पायी. पुलिस ने अपराधी का सुराग देनेवाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी, इसके बाद भी कोई सफलता नहीं मिली. हत्याकांड का खुलासा नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों की बैठक में नाराजगी जतायी थी. मामले की जांच सीबीआइ को सौंपने का प्रस्ताव मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति जता दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।