नौ आरपीएस अफसरों का होगा प्रमोशन
(India)
राजस्थान के नौ आरपीएस अफसरों का आईपीएस में प्रमोशन किया जाएगा... केंद्र की ओर से 2016 की वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है...संभावना है कि मार्च से अप्रैल के बीच में प्रमोशन के लिए दिल्ली में बोर्ड कराने के लिए तिथि तय की जा सकती है....गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस सेवा के 1996 बैच के चार से पांच अफसरों का पिछले साल आईपीएस में प्रमोशन नहीं हो पाया था....बचे हुए अफसरों का प्रमोशन इस साल किया जाएगा....ऐसे में 1997 बैच के 3 से 4 अफसरों को ही प्रमोशन का लाभ मिलेगा....अफसरों का रिकॉर्ड पुलिस और गृह विभाग की ओर से तैयार होगा.... इसके लिए कार्मिक विभाग जल्द ही मैसेज गृह विभाग को भेजेगा ताकि किसी स्तर पर कोई चूक न होने पाए....एसीआर ठीक न होने की स्थिति में प्रमोशन नहीं हो पाएगा....राजस्थान वन सेवा के सिलेक्शन और सीनियर स्केल के अफसरों के प्रमोशन के लिए 10 जनवरी को डीपीसी होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।