शेरगढ़ पशु मेले से तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे बरामद सभी 52 ऊंटों को पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्थान सिरोही के लिए भेज दिया गया है....शेरगढ पुलिस की मौजूदगी मे इन सभी ऊंटों को आज रवाना किया गया.......गौरतलब है कि शेरगढ़ पशु मेले से ऊंटों की तस्करी कर के मांस प्रवर्धन वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे लेकिन मामले की जानकारी पुलिस को लगते ही सभी ऊंटों को पुलिस ने अपनी कस्टडी मे ले लिया...वही पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग छूटे.......फिलहाल पुलिस राजस्थान ऊंट वध प्रतिषेध और अस्थाई प्रवजन या निर्यात नियमन अधिनियम 2015 के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।